गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डाकपत्थरः अंग्रेजी एवं इतिहास विभाग में परिषद का गठन

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डाकपत्थरः अंग्रेजी एवं इतिहास विभाग में परिषद का गठन

डाकपत्थर। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, डाकपत्थर में अंग्रेजी एवं इतिहास विभाग में विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस मौके पर विभागीय परिषदों के उददेश्यों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया।

मंगलवार को विभागीय परिषद का गठन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. जीआर सेमवाल के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। अंग्रेजी विभाग के विभागीय परिषद का गठन विभाग प्रभारी डॉ दीप्ति बगवाड़ी एवं डॉ माधुरी रावत के नेतृत्व में संपन्न किया गया।

परिषद के अध्यक्ष पद पर श्वेता तोमर, उपाध्यक्ष पद पर गीतांजलि, सचिव पद पर मुस्कान, सह सचिव पद पर ऋतिक,कोषाध्यक्ष पद पर स्नेहा तोमर चुने गए। समन्वयक के रूप में राहुल तोमर का चयन किया गया। इरफान, कुणाल, स्नेहा, साक्षी एवं रेशमा को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया।

इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ आशाराम बिजल्वाण एवं सहयोगी प्राध्यापक डॉ राकेश मोहन नौटियाल के नेतृत्व में विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर आदेश सिंह, सचिव पद पर लक्ष्मी, सह सचिव पद पर पिंकी जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर मानसी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीटू, आयुष, स्माइल, दिव्या एवं अनीता का चयन किया गया।

प्रिंसिपल प्रो. सेमवाल ने सभी पदाधिकारी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दीं एवं संदेश स्वरूप समस्त छात्र छात्राओं को विभागीय परिषद के कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति जिम्मेदार होना एवं निपुणता व कुशलता के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

अंग्रेजी विभाग के कार्यक्रम का संचालन डॉ माधुरी रावत द्वारा किया गया एवं इतिहास विभाग के कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश मोहन नौटियाल द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें दोनों प्राध्यापको ने विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया एवं आगामी दिवसों में सम्पन्न होने वाली प्रतियोगिताओं की रूपरेखा साझा की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *