गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल चकजोगीवाला में खास तरीके से मनाया गया लोक संस्कृति दिवस

गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल चकजोगीवाला में खास तरीके से मनाया गया लोक संस्कृति दिवस

ऋषिकेश। गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल चकजोगीवाला में लोक संस्कृति दिवस खास तरीके से मनाया गया। उत्तराखंड की संस्कृति, खान-पान वेशभूषा और धार्मिक थातियों को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया।

स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती को लोक संस्कति दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी शुरूआत स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुशीला पच्चीसिया ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतूरा, भगवान सिंह महर, शैलेंद्र रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता एसएमडीसी सदस्य शैक्षिक समिति सदस्य सीआरसी आदि ने इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस मौके पर शिक्षिकाओं ने स्व. बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला। राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। मंच संचालन से लेकर सभी कार्यक्रम गढ़वाली भाषा में किया गया। छात्राओं ने नंदा राजजात की झांकी प्रस्तुत की।

विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा राजा की रजवाड़ी झूमेलो प्रस्तुत किया गया छात्राओं के द्वारा नंदा राजजात की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर गढ़वाली व्यंजन मालू के पत्तों पर रोट अरसा दाल के पकोडे परोसे गए।

इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुशीला पच्चीसिया,   श्रीमती निरूपमा बिष्ट, श्रीमती प्रवीण गुसाईं,श्रीमती योगिता नेगी, श्रीमती मीनाक्षी दुबे, श्रीमती मधु नेगी, श्रीमती वर्षा रयाल, दीप्ति रावत, श्रीमती नीमल ममगाईं, श्रीमती रेनू नेगी, राहुल पंवार आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *