सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी में छाए डीएसबी ऋषिकेश के तीरंदाज

सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी में छाए डीएसबी ऋषिकेश के तीरंदाज
Spread the love

22 स्वर्ण समेत 34 पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश के तीरंदाज छाए रहे। विभिन्न वर्गों में स्कूल में तीरंदाजों ने 22 स्वर्ण समेत 34 पदक झटकते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डी.पी.एस.रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों में डीएसबी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, सात रजत, पांच कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर -14 रिकर्व बालक वर्ग में वर्णित रावत, मनीष कंडियाल, ओजस पैन्यूली (स्वर्ण पदक), अर्पित सिंह जेठूड़ी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। अंडर-14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का,( रजत, कांस्य), अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग में जागृति भंडारी, ( 2 स्वर्ण और 1 रजत) जिया(1 स्वर्ण पदक) आराध्य मौर्य, (1स्वर्ण ,1 कांस्य पदक) जीते।

अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग आरव गोयल (2 स्वर्ण पदक), नैतिक उप्पल (1 कांस्य ) अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में आदित्य वर्धन रमोला, अभीष्ट भारद्वाज, कृष्णा मेहता,( 1-1 स्वर्ण पदक), निश्चय अरोड़ा ( 1स्वर्ण और 1 रजत पदक) अंडर -17 रिकर्व बालिका वर्ग श्रीयांसी पंवार, (1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य,) अविका बरमोला आकांक्षा उनियाल ( एक एक स्वर्ण पदक) अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग में शिवांश मल्होत्रा(1 स्वर्ण, 1 कांस्य), तक्षय अग्रवाल, अभिनव सिंह नेगी, कबीर सिंह( एक एक स्वर्ण पदक) जीते।

स्कूल के तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के चेयरमैन ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रिंसिपलन ने स्कूल के खेल प्रशिक्षकों और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *