डा. केएस राणा बनें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

ऋषिकेश। कांग्रेस के दिग्गज नेता डा. केएस राणा को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उनकी ताजपोशी से पार्टी कार्यकर्ताओं खुशी का माहौल है। उनकी अनुभव, संगठन क्षमता और सबको साथ लेकर चलने के हुनर का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिल सकेगा।
धरातल और सोशल मीडिया में पार्टी की जोरदार और तथ्यपरक एडवोकेसी करने वाले डा. केएस राणा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
डा. राणा की ताजपोशी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और सबको साथ लेने के हुनर का लाभ कांग्रेस पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा। दो बार डोईवाला ब्लॉक प्रमुख रहे डा. केएस राणा राज्य गठन के बाद से विधायकी के प्रबल दावेदार रहे। उन्होंने हर बार सयंम दिखाया और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया।