डीएम भैजी बस से पहुंचे मनसूना

डीएम भैजी बस से पहुंचे मनसूना
Spread the love

रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अच्छी पहल

तीर्थ चेतना न्यूज

रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर मनसूना पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभिन्न अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर निदान किया।

गुरूवार का दिन रूद्रप्रयाग जिले के लिए खास रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत जिले के विभिन्न विभागों के आलाधिकारी विभागीय वाहानों के बजाए बस में सवार थे। कार के अभ्यस्त अधिकारियों को बस में देखना आम जन के लिए नया अनुभव रहा।

दरअसल, अधिकारियों से भरी बस मनसूना जा रही थी। मनसूना में आज जिलाधिकारी की पहल पर जनता दरबार लगा। जिलाधिकारी ने अधिकारी आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसकी शुरूआत आज मनसूना से हो गई।

अधिकारी एक बस से क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और निदान करेंगे। उम्मीद है कि इससे सरकार का खर्च घटेगा। सीएम की मितव्यता का आहवान धरातल पर दिखेगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *