रक्षा मंत्री से मिले राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल

रक्षा मंत्री से मिले राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल
Spread the love

देहरादून। राज्य के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने नई दिल्ली के रक्षा मंत्री राजनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य की बेहतरी के मुददों पर चर्चा हुई।

इन दिनां राज्य क वन मंत्री सुबोध उनियाल दिल्ली के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात में दोनों ने नेताओं बीच देवभूमि उत्तराखंड के विकास से संबंधित तमाम मुददों पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल है जहां 50 प्रतिशत से अधिक भूभाग वनाच्छादित है।

साथ ही दो देशों की सीमा से लगे होने की वजह से भी इसका खासा सामरिक महत्व है।ऐसे में वन के साथ ही रक्षा से संबंधित मुददे उत्तराखंड राज्य के संदर्भ में खासे महत्व रखते हैं।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *