संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का देवप्रयाग में स्वागत

संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का देवप्रयाग में स्वागत
Spread the love

पालिकाध्यक्ष ने कुलपति को क्षेत्र की भावनाओं से अवगत कराया

तीर्थ चेतना न्यूज

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और संस्कृत संस्थान के निदेशक का नगर पालिका ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों को क्षेत्र की भावानाओं से अवगत कराया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग में थे। उन्होंने यहां केंद्रीय संस्कृत संस्थान का निरीक्षण किया और यहां हो रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में पधारे केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी परिसर के नव नियुक्त निदेशक प्रो. ऐम. चन्द्रशेखर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने पदाधिकारी द्धय को क्षेत्र की भावनाओं से अवगत कराया। बताया कि परिसर के निर्माण को लेकर सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग के लोगों ने हर स्तर पर सहयोग किया।

ऐसे में क्षेत्र की बेहतरी में संस्थान की भूमिका की अपेक्षा लोग रखते हैं।इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंसिपल डा. शैलेंद्र नारायण कोटियाल और अन्य लोग मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *