हर वर्ग की बेहतरी को कटिबद्ध है केंद्र और राज्य सरकारः देशराज कर्णवाल

हर वर्ग की बेहतरी को कटिबद्ध है केंद्र और राज्य सरकारः देशराज कर्णवाल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग की बेहतरी के लिए कटिबद्ध है। लगातार इस दिशा मंे काम हो रहा है और लोग संतुष्ट हैं।

ये कहना है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का। देशराज कर्णवाल गुरूवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुए सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के मौके पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने आम लोगों की बेहतरी के लिए केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से किए जा रहे कार्यों को गिनाया। कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास पर भरोसा रखती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास का नया प्रतिमान स्थापित किया है।

दुनिया जहां में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत बड़ी ताकत बनकर उभरा है। विश्व स्तर पर किए गए कार्यों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश के हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम हुआ है। सामाज के हर उपेक्षित वर्ग की सुध ली गई है।
80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन दिया जा रहा है। अंत्योदय के मंत्र को साकार किया गया है। चिकित्सा/स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों में अच्छे काम हुए हैं। सामाजिक पेंशन का दायरा बढ़ाया गया है।

उन्होंने राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून, राज्य की बेटियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण, दिव्यंाग जनों के लिए क्षैतिज आरक्षण, खेल और खिलाड़ी की बेहतरी के लिए काम हुए हैं।

महिलाओं और युवाओं की बेहतरी के लिए राज्य की धामी सरकार अच्छे काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों से आम लोग खुश हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी व्यवस्था को लेकर यदि शिकायतें होंगी तो इसे सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा। ऋषिकेश नगर की सरकार के स्तर से हो रही उपेक्षा के सवाल को उन्होंने टाल दिया।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, सहप्रभारी विनोद भटट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री पवन शर्मा आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *