सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है कांग्रेसः भसीन

सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है कांग्रेसः भसीन
Spread the love

ऋषिकेश। कांग्रेस हमेशा सैनिकों का अपमान करने के लिए जानी जाती है। देश के सेनाध्यक्ष को गुंडा कहने वाले कांग्रेस में ही हैं। ऐसे में कांग्रेस की वीर ग्राम प्रणाम यात्रा ढकोसले से ज्यादा कुछ नहीं है। राज्य के देश भक्त लोग इसे अच्छे से जानते और समझते हैं।

ये कहना है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन का। डा. भसीन पार्टी के रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान की परंपरा से कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य राज्य है। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव के समय सैनिकों की याद आ रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता सेनाध्यक्ष को गुंडा कहते हैं। उत्तराखंड मूल के दो दिवंगत पूर्व जनरलों के गांव से कांग्रेस की वीर ग्राम प्रणाम यात्रा मात्र ढकोसला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर रही है। कहा कि भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार सैनिका/पूर्व सैनिकों की बेहतरी के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। राज्य में सैनिक धाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सेना को हतोत्साहित करती रही है।

सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर कांग्रेस ने घोटाले किए। इसका खामियाजा देश ने कई तरह से भुगता। कांग्रेस देश की एकता को कमजोर करने में यकीन रखने वाली पार्टी है।

एक सवाल के जवाब में डा. भसीन ने कहा कि भाजपा चुनाव में अपने काम लेकर जनता के बीच जा रही है। पांच साल का हिसाब जनता को दे रही है। गढ़वाल और कुमायूं क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा शुरू कर दी गई हैं।

कहा कि कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी और नकारात्मक राजनीति कर रही है। राज्य के लोग इस बात को अच्छे से जानते और समझते हैं। दावा किया कि लोग मोदी जी के निर्देशन में राज्य की बेहतरी को हुए कार्यों के साथ हैं। 2022 में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी।

इस मौके पर मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जिला कोषाध्यक्ष संजय व्यास,मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार गोदवानी, मंडल महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, राकेश चंद्र आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *