कांग्रेस ने कर दिखाया, राजस्थान में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल

जयपुर। सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कांग्रेस की अशोक गहलौत सरकार ने मुहर लगा दी। इस तरह से कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने कर दिखाया।
राज्य के बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने ऐलान किया कि एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए सभी शिक्षक/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। इसी साल से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
इस तरह से कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है कि जिसने शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करने का ऐलान किया है।
कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाली का भरोसा दिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पुरानी पेंशन बहाली का भरोसा दिया है। चुनाव में ये मुददा प्रभाव भी दिखा रहा है।
इस तरह से कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने कर दिखाया। अब सवाल उन राजनीतिक दलों पर है जो डंके की चोट पर कहते रहे हैं कि सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो सकती।