विधानसभा चुनाव 2022ः भितरघात के स्मार्ट वैरिएंट से बेखबर नेताजी

विधानसभा चुनाव 2022ः भितरघात के स्मार्ट वैरिएंट से बेखबर नेताजी
Spread the love

ऋषिकेश। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। इस बिसात में इस बार भितरघात का स्मार्ट वैरिएंट देखने को मिल रहा है। कई नेता इससे बेखबर दिख रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में मिले भूत न भविष्यति वाले बहुमत के डोले में सवार भारतीय जनता पार्टी को फिर से ऐसा ही कुछ रहने की उम्मीद है। पार्टी ऐसा दावा भी कर रही है। इसके लिए हर स्तर पर खूब जोर भी लगा रही है।

कांग्रेस 2017 के झटके से उभरने के लिए मेहनत कर रही है। राज्य भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कर्मचारियों के मुददों पर फोकस कर रही है। प्रचंड बहुमत के बाद तीन-तीन मुख्यमंत्री बनाने की बात को उठा रही है।

इन तैयारियों से इत्तर 2022 का विधानसभा चुनाव में अभी से भितरघात की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भितरघाट के स्मार्ट वैरिएंट की दस्तक कई विधानसभा क्षेत्रों में देखी और सुनी जा रही है। व्यक्ति आधारित नाराजगी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

कई दिग्गज नेता भितरघाट के स्मार्ट वैरिएंट से बेखबर हैं। तमाम उपक्रमों के बावजूद भितरघात की संभावनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नेताओं के इस बेखबरी उनके खास समर्थकों की वजह से है। उक्त नेताओं को सब कुछ 2017 जैसा लग रहा है। काम के बजाए संगठन की पीठ में सवार नेता धरातल को देखने के लिए तैयार ही नहीं हैं। परिणाम भितरघात की मारक क्षमता का और तीखा होना तय माना जा रहा है।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *