आशा नौटियाल को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कमान

आशा नौटियाल को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कमान
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भाजपा की कर्मठ नेत्री एवं दो बार केदारनाथ से विधायक रही आशा नौटियाल को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष होंगी। इस बार वो केदारनाथ से पार्टी के टिकट की मजबूत दावेदार थी। उनके नाम पर निर्णय भी हो गया था। मगर, अंतिम समय में कांग्रेस से 2016 में भाजपा में शामिल हुए शैलारानी रावत को दे दिया।

संगठन के निर्णय के साथ खड़ी होकर आशा ने पार्टी की जीत के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास किए। परिणाम पार्टी केदारनाथ सीट को कांग्रेस से छिनने में सफल रही। अब पार्टी ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी की है।

बेहद अनुशासित और गजब की संगठन क्षमता रखने वाली आशा नौटियाल से महिला कार्यकर्ताओं की खासी उम्मीदें हैं। तय है कि पार्टी के भीतर अब महिला कार्यकर्ताओं की हर स्तर पर जोरदार एडवोकेसी होगी।

आशा नौटियाल जिला पंचायत सदस्य और विधायक रहते हुए आम लोगों के लिए सुलभ रही। यही नहीं क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आम लोगों को साथ लेकर चलने में भरोसा रखती है। उनकी सरलता के क्षेत्र में लोग कायल हैं। उनके इस गुण का लाभ भाजपा महिला मोर्चा को प्रदेश स्तर पर मिलना तय है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *