डा. रश्मि उनियाल यंग वूमेंन साइंटिस्ट अचीवमेंट आवार्ड से सम्मानित

नरेंद्रनगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर में भौतिक विज्ञान की प्राध्यापिका डा. रश्मि उनियाल को यंग वूमेंन साइंटिस्ट अचीवमेंट आवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित महिला कांक्लेव में यूसर्क युवा महिला वैज्ञानिक सम्मान – 22 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर की डॉ0 रश्मि उनियाल को यंग वूमेन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इनके द्वारा राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार शिक्षा एवं प्रसार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है। सम्मान के साथ ₹11000 की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई है। उत्तराखंड में किए जा रहे विभिन्न आयामी शोध कार्यों में तीन मुख्य विषयों के अंतर्गत प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें आधारभूत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार शिक्षा एवं प्रसार के साथ पर्यावरण तथा कृषि के क्षेत्र में शोध विषय सम्मिलित थे।
डॉ रश्मि उनियाल उनियाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए शिक्षा तथा शोध के नवाचार क्षेत्र में विगत 13 सालों से सक्रिय रुप से कार्यरत है। डा. उनियाल को मिले सम्मान से कॉलेज में खुशी का माहौल है।