यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा का गांव चलो अभियान

यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा का गांव चलो अभियान
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

यमेश्वर। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इन दिनों भाजपा का गांव चलो अभियान जोरों पर हैं।

शनिवार/रविवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने यमकेश्वर विधानसभा के बूथ संख्या 129 में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार देश, राज्य और आम जन के हित में काम कर रही है।

इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर भाजपा की प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी के सदस्य आशीष अमोली, स्वर्गाश्रम मंडल के महामंत्री सुरजीत राणा, बूथ संयोजक सुखपाल सिंह पयाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रौथाण, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री अनुसूया कपरवाण, मंडल कोषाध्यक्ष हरदीप कैंतुरा, हरेंद्र पयाल आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *