मुनिकीरेती में महिला कांग्रेस का जनसंपर्क, पार्टी के लिए मांगे वोट

मुनिकीरेती में महिला कांग्रेस का जनसंपर्क, पार्टी के लिए मांगे वोट

मुनिकीरेती। महिला कांग्रेस ने नरेंद्रनगर विधानसभा सीट के ढालवाला, मुनिकीरेती आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। साथ ही लोगों को बताया कि महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने को जरूरी है कि कांग्रेस सत्ता में आए।

नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के पक्ष में मंगलवार को महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकत्रियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य और क्षेत्र की बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

महिला नेत्रियों ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को बताया कि किस प्रकार से भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस शासन में हुए कार्यों को भी लोगों के सम्मुख रखा।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती सुमन नैथानी नगर अध्यक्ष पदमा सेमवाल, सुजाता खत्री, शांति ठाकुर, वंदना नेगी, चित्रा पुंडीर उर्मिला ममगाईं, सुमित उनियाल, आशीष गौर, विजय नौटियाल आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *