कौन बनेगा मुख्यमंत्री और किसे बनाए मुख्यमंत्री

कौन बनेगा मुख्यमंत्री और किसे बनाए मुख्यमंत्री
Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड की जनता के मन में सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री । भाजपा हाईकमान की उहापोह आखिर किसे बनाए उत्तराखंड का मुख्यमंत्री। जवाब कोई भी बन सकता है और किसी को भी बनाया जा सकता है उत्तराखंड का मुख्यमंत्री।

जी हां, लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देने वाली उत्तराखंड की जनता ये जानने को उत्सुक है कि आखिर राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। जनता की उत्सुकता जैसा ही हाल भाजपा के हाईकमान का भी है कि आखिर किसे बनाए राज्य का मुख्यमंत्री।

2017 में भाजपा हाईकमान का मुख्यमंत्री का चयन गलत साबित हुआ था। पार्टी को एक के बाद एक मुख्यमंत्री बदलने पड़े थे। तीसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगे कर भाजपा चुनाव में उतरी। पार्टी जीत गई। मगर, धामी चुनाव हार गए।

धामी की हार ने भाजपा हाईकमान का असमंजस बढ़ा दिया है। पार्टी को फिर से सोचना पड़ रहा है कि आखिर किसे मुख्यमंत्री बनाएं। कौन है जो कम से कम 2024 तक शांतिपूर्ण, निर्विघ्न तरीके से व्यवस्थाएं चला सकें। कौन है जिसके फ्रीक्वेंसी सबके साथ मैच हो जाए।

बहरहाल, मुख्यमंत्री पद के लिए आधा दर्जन गंभीर और इतने ही समीकरण आधारित दावेदार हैं। कुछ दावेदारों ने धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर अपना नाम आगे बढ़ाना शुरू कर दिया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *