भाजपा वेट एंड वाच मोड में और जनता एक्शन के मूड में

भाजपा वेट एंड वाच मोड में और जनता एक्शन के मूड में
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड की विधानसभा में नौकरियों की बंदरबांट के मामले में भाजपा फिलहाल वेट एंड वाच में मोड में है। जनता इस मामले में एक्शन देखने के मूड में है।

उत्तराखंड में अक्सर नौकरी घोटालों को सरकारें दबाती रही हैं। वजह साफ है कि नौकरियों नेताओं और रसूखदारों लोगों के नाते-रिश्तेदारों को बांटी जाती रही हैं। पहली बार इस पर जनता सड़कों पर है। पॉलिटिकल क्लास के लिए जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

भाजपा के 2017-22 के बीच विधानसभा में नौकरियों की बंदरबांट से लोग हतप्रभ हैं। वजह भाजपा ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के नाम पर लोगों को वोट मांगा था।

दिल्ली से नजर रखने की बात भी कही थी। ऐसा कांग्रेस समय में भी हुआ। तब लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। भाजपा ने सत्ता में आते ही न केवल कांग्रेस के शासन में हुई नौकरियों की बंदरबांट पर मुहर लगाई। बल्कि स्वयं भी नौकरियों की बंदरबांट में शामिल हो गई।

यही नहीं नौकरियों की बंदरबांट करने वाला भाजपा नेता इसे नियमानुसार और विशेषाधिकारी भी बता चुका है। भाजपा के राज्य स्तरीय नेता भी ऐसा कर चुके हैं। इसे देख भाजपा को वोट देने वाले गैरराजनीतिक लोग हैरान हैं। हैरानगी की बात ये भी है कि स्पष्ट अनियमितता और अनैतिकता के बावजूद भाजपा हाईकमान ने अभी तक एक्शन नहीं लिया।

दरअसल, भाजपा इस मामले में वेट एंड वाच मोड में है। इससे भाजपा के पिछले एक दशक में बने समर्थक उससे दूर जा रहे हैं। कल तो भाजपा की निंदा में एक शब्द न सुनने वाले अब उसे कोसने भी लगे हैं। मेल मुलाकात, दौरा, चर्चा, फीडबैक, रिपोर्ट के नाम पर समय जाया किया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है। जनता इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन चाहती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *