राजामौली की फिल्म आरआरआर की रिलीज फिर टली, मेकर्स ने की घोषणा

राजामौली की फिल्म आरआरआर की रिलीज फिर टली, मेकर्स ने की घोषणा
Spread the love

एसएस राजामौली फिल्म जगत के महान निर्देशक हैं। वह काफी समय से अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म  आरआरआर को लेकर लाइम लाइट में बने हुए हैं। यह फिल्म इसी साल 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया है। मेकर्स ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

आरआरआर मूवी ने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज को टालने का ऐलान किया है। आरआरआर मूवी के ट्विटर पोस्ट में लिखा गया, फिल्म  आरआरआर के पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो गया है। फिल्म अक्टूबर तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। जैसा कि कई लोगों को पता है कि हम फिल्म की रिलीज को स्थगित कर रहे हैं। सिनेमाघरों के अनिश्चित काल के लिए बंद होने के कारण नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं कर सकते।

मेकर्स ने बताया कि दुनियाभर के सिनेमाघरों के खुलने के बाद वे फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। आरआरआर में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। साल की शुरुआत में फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि नेटफ्लिक्स और जी5 ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में जी5 पर रिलीज होगी।

वहीं, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिन्दी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश भाषाओं में प्रसारित होगी। हाल में एक सूत्र ने कहा था कि यह फिल्म अप्रैल, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी। 25 जनवरी, 2021 को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकार राम घोड़े पर सवार दिखे थे। वहीं, एनटीआर को बाइक पर सवार देखा गया था। फिल्म से अजय और आलिया क्षेत्रीय सिनेमा में डेब्यू करेंगे।
इस फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया जाएगा। फिल्म में राम और एनटीआर भाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे बड़े बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म को करीब 450 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया जाएगा।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *