भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का निधन

कोटद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल (78) नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे मोहन लाल बौंठियाल भाजपा ने शुक्रवार देर शाम अंतिम सांस ली। इस सूचना से भाजपा में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
आरएसएस में बाल स्वयं सेवक से सेवा शुरू करने वाले मोहन लाल बौंटियाल जनसंघ और भाजपा के साथ स्थापना के दिन से जुड़े रहे। उन्होंने बेहद विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को जमाने का काम किया।
भाजपा की पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष समेत प्रदेश स्तर पर संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई।
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के भी वो सदस्य रहे।
अच्छे संगठन कर्ता मोहन लाल बौंठियाल को भाजपा ने जब जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे बखूबी निभाया। विधायक/सांसद का चुनाव लड़ाया। उनका चुनाव प्रबंधन खास होता था।