एडी माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट की पहल का स्कूलों में दिखा असर

एडी माध्यमिक  महावीर सिंह बिष्ट की पहल का स्कूलों में दिखा असर
Spread the love

पौड़ी। अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की पहल का स्कूलों में असर दिखा। पहले एनएसएस के माध्यम से नशा मुक्त, संस्कार युक्त उत्तराखंड का अभियान तो अब लोक पर्व फूलदेई घरों के साथ ही स्कूलों की देहरी तक पहुंच गया है।

मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट उत्तराखंड के उन चंद अधिकारियों में शामिल हैं जो विभागीय कार्यों से इत्तर राज्य के धरातलीय हालातों पर नजर रखते हैं। सुधार हेतु अपने स्तर पर प्रयास करते हैं। लोगों को प्रेरित करते हैं।

बिष्ट कुछ हटकर सोचने, हटकर करने वाले राह चलते युवाओं की हौसलाफजाई करते दिख जाएंगे। वो कमियों पर चर्चा करने से नहीं कतराते। स्वीकारते भी हैं और अपने स्तर से सुधार हेतु प्रयास भी करते हैं।

इस वर्ष लोक पर्व फूलदेई पर उनकी पहल का असर दिखा। बिष्ट ने स्कूलों में इस पर्व को धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए थे। निर्देश देने के बाद उन्होंने इसे फॉलो भी किया। परिणाम अच्छा रहा। वास्तव में घरों की देहरी तक सीमित हो चुका ये पर्व पहली बार स्कूलों की देहरी तक जा पहुंचा। इससे पहल से इस पर्व को व्यापकता मिलनी तय है।

स्कूलों में दिखा उत्साह और इसमें शिक्षक/शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी देखते ही बनती थी। इससे पूर्व एडी बिष्ट ने स्कूलों में एनएसएस के माध्यम से नशा मुक्त और संस्कार युक्त उत्तराखंड अभियान पर जोर दिया था। ये अभियान भी कामयाबी की दिशा में अग्रसर है। इसे सामाजिक जोर मिले तो इसका व्यापक असर दिख सकता है।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *