यमुनोत्री विधायक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की बगावत

यमुनोत्री विधायक के खिलाफ भाजपा  कार्यकर्ताओं की बगावत
Spread the love

देहरादून। यमुनोत्री से भाजपा के विधायक की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खिलाफत शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी से उन्हें टिकट न देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं की विधायक के खिलाफ बगावत से पार्टी हतप्रभ है।

भाजपा के कई सिटिंग विधायकों के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। समय-समय पर नाराजगी सावर्जनिक भी होती रही है। बुधवार को तो यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी से केदार सिंह रावत को टिकट न देने की मांग की। इससे पूर्व भी कार्यकर्ताओं उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान को ज्ञापन भेज चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले सिटिंग विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं की बगावत से पार्टी हतप्रभ है।

दिल्ली में एक-एक टिकट के लिए हो रही माथपच्ची के बीच कार्यकर्ताओं की इस बगावत ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *