नगर निगम के पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

नगर निगम के पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

रक्तदान को शतक किया पूरा, एम्स निदेशक ने किया सम्मानित

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर निगम के पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिष्ट ने आज रक्तदान का शतक पूरा किया। इस समाज सेवा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स की निदेशक ने उन्हें सम्मानित किया।

ऋषिकेश समेत आस-पास के क्षेत्र में राजेंद्र बिष्ट समाज सेवा का पर्याय बन गए हैं। उन्होंने रक्तदान जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। स्वयं भी रक्तदान करते हैं और युवाओं को इसके लिए प्रेरित करते हैं।

हर जरूरतमंद के लिए खून देने के लिए 24 घंटे तैयार रहने वाले राजेंद्र बिष्ट को इसकी प्रेरणा अपने स्व. पिता ऋषिकेश के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट से मिली। ये प्रेरणा आज सैकड़ों परिवारों में खुशी दे चुकी है।

शनिवार को बिष्ट ने 100 वीं बार रक्तदान किया। इसके लिए एम्स निदेशक ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों और जज्बे की सराहना की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *