झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

ऋषिकेश। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दी। साथ ही राज्य के जंगलों के लिए भी बारिश किसी नेमत से कम नहीं है। उम्मीद है कि अब जंगलों की आग भी बुझ जाएगी।
कई दिनों से मारे गर्मी के लोग परेशान थे। पारा लगातार ऊंचाई चढ़ रहा था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अंधड़ चलने का क्रम शुरू हुई। करीब दो बजे अंधड़ के थमते ही करीब आधा घंटे झमाझम बारिश हुई। से मौसम एकदम सुहाना हो गया। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ा राहत भी मिली।
सबसे अधिक राहत राज्य के वन विभाग को मिली। तमाम प्रयासों के बावजूद काबू में नहीं आ रही आग के भी बारिश से नियंत्रण में आने की उम्मीद है।