पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। खटीमा विधानसभा से बड़े अंतर से चुनाव हारे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हाईकमान की मंशा के मुताबिक विधान मंडल की बैठक में धामी को नेता चुना गया।

करीब 11 दिनों से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस समाप्त हो गया। भाजपा हाईकमान ने खटीमा से बड़े अंतर से चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया। सोमवार को दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे दिग्गज नेता राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में हुई भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में धामी को नेता चुना गया।

इस तरह से पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। मौजूदा समय में वो कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

Tirth Chetna

One thought on “पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

  1. Sahi bhi hai, jisne musibat ke samay saath diya, unko musibat me kaise rakh sakte hain, 👍👍👍👌👌👌🌹🌹🌹🙏🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *