पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल कर छा गई आम आदमी पार्टी

सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की जीता दिल
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। पंजाब राज्य में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर आम आदमी पार्टी छा गई। पार्टी की सरकार दीवाली का ऐसा पेंशन का तोहफा देकर बड़े वर्ग का दिल जीत लिया।
पंजाब देश का चौथा राज्य बन गया है जिसने सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की है। इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड पुरानी पेंशन बहाल कर चुके हैं। दक्षिण के कुछ राज्यों में इस पर पर होमवर्क चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उक्त राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो सकती है।
बहरहाल, सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर आम आदमी पार्टी उक्त वर्ग के दिलों में छा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद इसका ऐलान कर एनपीएस से संबंधित कर्मचारियों के परिवारों को दीवाली का बड़ा तोहफा दे दिया।
उल्लेखनीय 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा नहीं है। उक्त कर्मियों के लिए एनपीएस की व्यवस्था है। एनपीएस की हकीकत के सामने आने के बाद देश भर के सरकारी शिक्षक/कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं।
राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब इस मांग को पूरा कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल ने पेंशन समाप्त करने की केंद्र सरकार की योजना को लागू ही नहीं किया। बहरहाल, आम आदमी पार्टी ने जो कर दिखाया उसका उसे गुजरात चुनाव में लाभ मिलना तय माना जा रहा है।