उत्तराखंड पुलिस में होगा एडिशनल एसआई का पद

उत्तराखंड पुलिस में होगा एडिशनल एसआई का पद
Spread the love

देहरादून। ग्रेड पे को लेकर आंदोलनरत पुलिस कर्मियों को सरकार न पद नाम के रूप समाधान दिया है। इसके तहत राज्य में 1750 एडिशनल एसआई के पद सृजित किए जाएंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान प्रस्तुत किया है। इसमें पुलिस कर्मियों के लिए एडिशनल एसआई का पद सृजित किया जाएगा। इससे पुलिस कर्मियों के प्रमोशन के अवसर में बढ़ोत्तरी होगी।

राज्य में पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसमें ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि,“पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।“

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *