14 बीघा मुनिकीरेती में व्यापार सभा का गठन, राणा अध्यक्ष और परमार सचिव चुने गए

मुनिकीरेती। 14 बीघा मुनिकीरेती में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर नए मंच/ नई व्यापार सभा का गठन किया। इसमें राजपाल राणा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और संदीप परमार को सचिव चुना गया।
मंगलवार को 14 बीघा में आयोजित व्यापारियों की बैठक में व्यापारियां की हितों की पैरवी के लिए सक्षम मंच के गठन का निर्णय लिया है। इसके साथ ही व्यापारियों ने एक स्वर नई व्यापार सभा का गठन किया।
इसमें राजपाल राणा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंडी प्रसाद बडोनी, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश उनियाल, सचिव पद पर संदीप परमार संहसचिव पद पर मुकेश पंवार और सहसचिव पद पर लक्ष्मण भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार रयाल, लेखपाल पद पर गंगा रावत, संगठन मंत्री पद पर नितिन गुसाईं, आशीष व भूपेन्द्र, वरिष्ठ प्रभारी पद पर दीपक भट्ट, संगठन प्रभारी पद पर अमित रावत, मीडिया प्रभारी पद पर मनीष उनियाल, दीपक कंडारी व राजेश डोभाल, को चुना गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बीना जोशी को नव निर्मित व्यापार सभा का संरक्षक चुना गया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने व्यापार सभा 14 बीघा मुनिकीरेती के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
सचिव संदीप परमार ने बताया कि व्यापार सभा 14 बीघा मुनिकीरेती सदैव स्थानीय व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहेगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठापूर्ण एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।