जूहा. शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक के नेगी अध्यक्ष और गुसाईं मंत्री चुने गए

जूहा. शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक के नेगी अध्यक्ष और गुसाईं मंत्री चुने गए
Spread the love

पौड़ी। राजकीक जूनियर हाई स्कूल एकेश्वर ब्लॉक के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह नेगी, मंत्री पद पर संदीप गुसाईं और कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप रावत चुने गए।

गुरूवार को चुनाव पर्यवेक्षक विनय रावत, पदमेंद्र सिंह रावत और चुनाव अधिकारी नारायण सिंह नेगी की मौजूदगी ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें लक्ष्मण सिंह नेगी को अध्यक्ष, श्रीमती अरूणा पांथरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप गुसाईं को मंत्री, देवेंद्र नेगी को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री और कुलदीप रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा सजवाण, आरती नेगी, बीईओ श्रीमती बूसरा, ने राजकीक जूनियर हाई स्कूल एकेश्वर ब्लॉक के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ किया।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा की बेहतरी पर विचार रखे। जूनियर हाई स्कूलों की मौजूदा स्थिति और इसमें सुधार के तमाम क्षेत्रों को रेखांकित भी किया गया। घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी वजह पर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला मंत्री मुकेश काला, संयुक्त मंत्री भगत सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष पदमेंद्र लिंगवाल, पदमेंद्र सिंह रावत, अतुल सुयाल, राकेश, सुरेश पांथरी, यतेंंद्र मोहन धस्माना, रेवती नेगी, हरपाल सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध होने पर पूर्व संगठन मंत्री हेमंत गैरोला ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी। 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *