गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नानकमत्ता में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नानकमत्ता में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नानकमत्ता। महाराणा प्रताप गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नानकमत्ता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर शिरकत की।

मंगलवार को कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो0 अंजला दुर्गापाल के मार्गनिर्देशन में विज्ञान संकाय के प्रो0 मृत्युंजय शर्मा (भौतिक विज्ञान), प्रो0 राकेश कुमार (जन्तु विज्ञान), डॉ0 ललित सिंह बिष्ट (रसायन विज्ञान) द्वारा संयुक्त रुप से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके लिए सर्वप्रथम स्क्रीनिंग परीक्षा करायी गयी।

स्क्रीनिंग परीक्षा म्ें 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 छात्र-ंछात्राओं को टीम ‘ए‘, टीम ‘बी‘, टीम ‘सी‘ के अन्तर्गत तीन-ंतीन की टोली बनाई गयी, जिनके बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रो0 मृत्युंजय शर्मा (भौतिक विज्ञान) के द्वारा किया गया।

उन्होंने भारत रत्न एवं नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए ‘डॉ सी0 वी0 रमन‘ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों क बारे में छात्र-ंछात्राओं को अवगत कराया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस‘ को मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इंडियन एसोसिएषन फॉर दकल्टिवेशन ऑफ साइंस‘ संस्थान में ‘सी0 वी0 रमन‘ द्वारा किए गये अनुसंधानों के के बारे में बताया।

डॉ0 ललित बिष्ट (रसायन विज्ञान) द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-ंउचय छात्राओं के समक्ष प्रश्नावली प्रदर्षित की गई। क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0कंचन जोशी, डॉ0 प्रियंका विश्वकर्मा, डॉ0 दर्शन सिंह मेहता रहे।

प्रतियोगिता में टीम ‘ए‘ (हर्षिता जोशी, स्वेता साहनी, महिमा राना) को प्रथम स्थान, टीम ‘सी‘ (रजनी डे, यशी शर्मा, अभिषेक हलदर) को द्वितीय एवं टीम ‘बी‘ (अपर्णा पाठक, पीयूष गहतोड़ी, हिमांषु बोरा) को तृतीयस्थान मिला।

पिं्रसिपल प्रो0 अंजला दुर्गापाल ने छात्र-ंछात्राओं काउत्साहवर्धन किया एवं छात्र-ंउचयछात्राओं को ऐसे बौद्धिक विकास से संबंधित कार्यक्रमों में भागीदारी करने को कहा। इस अवसर पर प्रो0 विद्याशंकर शर्मा, प्रो0 राकेश कुमार, प्रो0 मृत्युजय शर्मा डॉ चम्पा टम्टा, डॉ0, डॉ0 दीप्ति कार्की, ,डॉ0 ललित सिंह बिष्ट, डॉ0 दर्शन सिंह मेहता, डॉ0 ममता, डॉ0 कंचन जोशी, डॉ0 प्रियंका विश्वकर्मा एवंशिक्षणेत्तर कर्मचारियों गंगा गिरी, राम जगदीश सिंह, विपिन सिंहथापा, सुनील प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *