मुनिकीरेती में सड़कें बनीं तालाब, लोग हो रहे चोटिल

मुनिकीरेती में सड़कें बनीं तालाब, लोग हो रहे चोटिल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती नगर की अधिकांश सड़कों का बुरा हाल है। बारिश में तालाब में तब्दील सड़कों में लोग चोटिल हो रहे हैं। हाल फिलहाल कोई चुनाव भी नहीं है लिहाजा सड़कों की मरम्मत की भी कोई सूरत नहीं दिख रही है।

मुनिकीरेती नगर क्षेत्र राज्य के उन क्षेत्रों में से है जहां विकास का ट्रिपल इंजन होने की बात कही जाती है। देश की व्यवस्था में इससे अधिक इंजन की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा विपक्ष भी नहीं है। ऐसे में हर किसी को मानना ही पड़ता है कि विकास हो रहा है।

लंबे समय से मुनिकीरेती नगर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बुरे हाल में है। बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। तालाब से होकर गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं होता। यहां लगातार लोग चोटिल हो रहे हैं। नन्हें बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।

लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि क्षेत्र में बारिश न हो। ताकि सड़क के गडढे उन्हें दिख जाएं और वो सावधानी से चल सकें और चोटिल होने से बच जाएं। बारिश होने पर थल और जल एक होकर सड़क पर भ्रम पैदा कर रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।

लोगों ने अब छोटे-बड़े नेताओं से सड़क की मरम्मत की बात करनी छोड़ ही दी है। ये मान लिया है कि अब विकास के नाम पर ऐसा ही कुछ होगा। विपक्ष को सिरे से नकारने वाले लोगों के मन में बहुत कुछ चल रहा होगा। बस बोल कोई नहीं पा रहा है।

हाल फिलहाल कोई छोटा बड़ा चुनाव भी नहीं है। ऐसा में सड़कों की मरम्मत की कोई सूरत भी दूर-दूर तक नहीं दिख रही है।

 

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *