आमणी संकुल खेलकूद प्रतियोगिताः मिलन और दीपिका ने जीती फर्राटा दौड़

तीर्थ चेतना न्यूज
देवप्रयाग। देवप्रयाग ब्लॉक के आमणी संकुल की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालक में मिलन और बालिका वर्ग में दीपिका बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में आमणी संकुल के तहत आने वाले प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं ने शिरकत की। 50 मीटर की दौड़ में ओएनएस के सुमित और बालिका वर्ग में जेपी एकेडमी की दीपिका बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में मिलन और बालिका वर्ग में दीक्षा बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर में बालक वर्ग में मंदीप और बालिका वर्ग में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक 100 मीटर में आयुष और बालिका वर्ग में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में हिमांशु और मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में मंदीप और अंबिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में हैप्पी और बालिका वर्ग में आस्था प्रथम रहे।
प्राथमिक वर्ग की अंताक्षरी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुरोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में सरस्वती शिशु मंदिर हिंडोलाखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबडडी बालक और बालिका में जेपी एकेडमी की टीम प्रथम रही। खोखो बालक/बालिका में जेपी एकेडमी की टीम प्रथम रही।
अंग्रेजी सुलेख में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमणी के सरस भटट ने प्र्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की सुलेख हिंदी में भादीखाल के अमित पाल ने प्रथम, अंग्रेजी में एसवीएम हिंडोलाखा की प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानचित्र में जूनियर हाई स्कूल दुरोगी की कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंताक्षरी में बिड़कोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में दुरोगी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधायक विनोद कंडारी ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता देवी, बीडीसी रणवीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान आमणी-अरुण भट्ट के अलावा शिक्षक शैलेश सयाना, शिव प्रसाद भटट, शेर सिंह पंवार, चंडी प्रसाद बडोनी, राकेश बागड़ी, गंगाधर मिश्रा, हरीश शाह, योगेंद्र पाल, शोभा सेमवाल, किरण, अंजु भटट, मनोज भटट, ज्योति बागड़ी, जितेंद्र प्रसाद भटट, रोशन लाल, महिपाल सिंह, चंद्रशेखर, मयंक बंगारी, ऋतुराज सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, हर्ष लाल, प्रकाश, सुलोचना भटट आदि मौजूद थे।