केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के साथ पग-पग पर किया धोखाः नेगी

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के साथ पग-पग पर किया धोखाः नेगी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड के साथ मोदी सरकार ने पग-पग पर धोखा किया। सेना में उत्तराखंडी समाज की परंपरागत नौकरी भी भाजपा की केंद्र सरकार ने छिन ली है। परिणाम सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं।

ये कहना है कांग्रेस नेता एवं प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी का। नेगी मंगलवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की गारंटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कांग्रेस की गारंटी याथर्थपरक है। जबकि मोदी की गारंटी मात्र हो हल्ला है।

कांग्रेस नेता नेगी बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के साथ पग-पग पर धोखा किया। सेना की परंपरागत नौकरी छीन ली है। इसके लिए अग्निवीर योजना लाई गई है। ये राज्य के युवाओं के साथ धोखा है। सवाल उठाया कि आखिर चार साल की सेवा के बाद युवाओं को बेरोजगार करने की भाजपा को क्या सूझी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में भी भाजपा सरकार हर मोर्चें पर विफल है।

चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। नौकरियों के नाम पर छल कपट हो रहा है। भाजपा के विधायक और सांसदों ने कभी भी इस पर आवाज नहीं उठाई। जोर देकर कहा कि भाजपा के पांचों सांसद क्षेत्र की सेवा करने में असफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी सांसद दिल्ली में राज्य की एडवोकेसी नहीं करती। भाजपा दो निष्क्रिय सांसद पौड़ी से तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक के टिकट काट चुकी है।

कांग्रेस नेता विक्रम सिंह नेगी ने दावा किया कि भाजपा का अबकी बार चार सौ पार का नारा खोखला है। राज्य की पांचों सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, रमेश उनियाल, दिनेश भटट, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, महेश जोशी, किशोर रावत, विक्की रावत आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *