मल्लिकार्जुन खड़गे बनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे बनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Spread the love

सीधे मुकाबले में शशि थरूर को हराया

तीर्थ चेतना न्यूज

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेए के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। इस पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को शिकस्त दी। खड़के 26 अक्तूबर को पद भार संभालेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में करीब 9800 अधिकृत मतदाताओं ने वोट किया। इसमें खड़गे को 7897 मत मिले। जबकि शशि थरूर एक हजार से कुछ अधिक मत ही हासिल हो सकें। इस तरह से कहा जा सकता है कि अध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा।

इसकी वजह गांधी परिवार के खड़गे के पक्ष में खड़ा रहना माना जा रहा है। करीब 24 सालों के बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि 26 अक्तूबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद खड़गे पार्टी को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

छात्र राजनीति, मजदूर राजनीति से निकलकर 1972 में पहली बार कर्नाटक की गुरमीतकल विधानसभा सीट से विधायक बने। करीब नौ बार विधायक रहे खड़गे पहली बार 2009 में कर्नाटक की गुलबर्ग संसदीय सीट से सांसद चुने गए। वो मनमोहन सिंह सरकार में कई अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे।

2014 में खड़गे लोकसभा मे ंनेता प्रतिपक्ष रहे और उन्होंने सदन में विपक्ष की आवाज को मजबूती के साथ रखा। 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उन्हें 2020 में राज्यसभा भेजा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *