मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए भगवान श्री बद्री विशान के दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए भगवान श्री बद्री विशान के दर्शन
Spread the love

श्री बदरीनाथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किए और राज्य खुशी, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदिधाम श्री बदरीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे यात्रियों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री धामी ने श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मास्टर प्लान के संबंध में मुख्यमंत्री के सम्मुख तमाम मामले रखे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *