लोकसभा की पांच सीटों के लिए भाजपा में चार दर्जन दावेदार

लोकसभा की पांच सीटों के लिए भाजपा में चार दर्जन दावेदार
Spread the love

चुनाव संचालन समिति ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे नाम

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा से करीब चार दर्जन दावेदारों की नाम सामने आए हैं। चुनाव संचालन समिति ने सभी नामों को कंेंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है।

आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए राज्य पांच सीटों पर दावेदारों की के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महंेद्र भटट की अध्यक्षता में हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक में सभी पांच सीटों पर करीब चार दर्जन दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं। इसमें सभी सिटिंग सांसदों के नाम शामिल हैं।

चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों का पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किया जा रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा ।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल बलुनी पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, , सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान सुरेश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल सहित अन्य संचालन समिति सदस्य मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *