भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक साल का सेवा विस्तार

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक साल का सेवा विस्तार
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का इस पद पर कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

आम चुनाव से पहले भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदलना उचित नहीं समझा। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त होने वाला था।

पार्टी ने अध्यक्ष पद पर नए चेहरे की ताजपोशी के बजाए उनको ही एक साल का विस्तार देना उचित समझा। इस तरह से अब 2024 का आम चुनाव और इससे पहले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी उनके नेतृत्व में ही मैदान में उतरेगी।

संगठन मुखिया के तौर पर जेपी नडडा और सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोक सभा चुनाव में पार्टी के खेवनहार होंगे। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा व्यक्त किया कि सरकार और संगठन की टीम पार्टी को 2024 के चुनाव में विजय दिलाएगी।

अध्यक्ष पद पर नए चेहरे की ताजपोशी के बजाए सेवा विस्तार को लेकर राजनीति के जानकार अपने-अपने तरीके से विश्लेषण कर रहे हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *