अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से ठीक एक दिन पहले यानि 20 जून से श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2015 से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। भारत इसे एक तरह से लीड करता है। इस वर्ष भी भारत समेत पूरे विश्व में इसके लिए खास तैयारियां चल रही हैं।

उत्तराखंड में शासन स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर खासी तैयारियां हैं। ऐसे में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का 20 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस पहल को पूरे विश्व ने हाथों हाथ लिया उसके आयोजन से ठीक एक दिन पहले विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश की क्या जरूरत पड़ी।

राज्य के कुमाउं विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश 22 जून से शुरू होगा। यानि 21 जून अंतर्राष्टीय योग दिवस के दिन विश्वविद्यालय खुला रहेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया। हर बार की तरह उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसको लेकर विश्वविद्यालय का पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *