उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, कैबिनेट ने लगाई मुहर

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, कैबिनेट ने लगाई मुहर

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने समेत 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट में मुहर लगाई।

गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक की शुरूआत पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर दो मिनट का मौन के साथ हुई। कैबिनेट में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया।

इसके अलावा संस्कृत शिक्षा, उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 पर कैबिनेट में मुहर लगाई। उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए कट ऑफ डेट 12 नवंबर 2018 रखी गई। पहले इसे 15 अगस्त 2024 रखा गया था। आबकारी विभाग होलोग्राम के दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगाया जाएगा। सेलाकुई स्थित सगंध केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित की जाएगी।

पर्यटन विभाग अंतर्राष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन को मंजूरी, उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन, चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा खच्चरोंके लिए सरकार पांच प्रतिशत बीमा दर में मदद करेगी। पशुपालन विभाग की गौवंश संवर्धन की पालयल परियोजना को मंजूरी दी गई।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *