देवप्रयाग में आम आदमी पार्टी ने युवा तुर्क उत्तम भंडारी पर लगाया दांव

कीर्तिनगर। आम आदमी पार्टी ने देवप्रयाग विधानसभा सीट पर युवा नेता उत्तम भंडारी को प्रत्याशी घोषित किया है। उनके प्रत्याशी घोषित होने पर क्षेत्र भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
राज्य की राजनीति में तेजी से ताकत बनकर उभरी आम आदमी पार्टी ने एक-एक विधानसभा क्षेत्र में कई बार के सर्वे के बाद प्रत्याशी तय किए। सर्वे में तमाम समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। देवप्रयाग विधानसभा सीट पर पार्टी ने युवा नेता उत्तम सिंह भंडारी पर दांव लगाया है।
उत्तम भंडारी छात्र राजनीतिक के बाद क्षेत्र की राजनीतिक में सक्रिय हैं। क्षेत्र से जिला पंचायत के सदस्य हैं। साथ ही तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा क्षेत्र की तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए चले आंदोलनों में आगे रहे।
इसके अलावा उत्तम भंडारी का परिवार क्षेत्र में सामाजिक तौर पर खासा सक्रिय है। बहरहाल, उत्तम भंडारी को देवप्रयाग विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने से आप कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।