आधी आबादी की अनदेखी ठीक नहींः समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन

आधी आबादी की अनदेखी ठीक नहींः समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन

ऋषिकेश। महिला हितों की हर स्तर पर एडवोकेसी करने वाले समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन ने राजनीति दलों के स्तर पर हो रही महिलाओं की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की।

गुरूवार को समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की बैठक में महिलाओं की उपेक्षा की चिंता व्यक्त की गई। कहा कि समाज में तमाम महिलाएं विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक बैनर तले पूरे मनोयोग से समाज की सेवा कर रहे हैं। मगर, उन्हें आगे बढ़ने के मौके उस अनुपात में नहीं मिल पाते।

बैठक में विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सरोज डिमरी के कार्यों की सराहना की। समर्थ नारी समर्थ भारत, ऋषिकेश की संयोजिका अनिता मंमगाईं ने कहा कि हम किसी भी राजनितिक दल का समर्थन नही करते परंतु जहां पर बात एक महिलाओँ के सम्मान दिलाने और आगे बढ़ाने की हो तो हम पीछे नही हटेगे।

कहा कि उत्तराखंड को एक अलग राज्य बनाने मे महिलाएं कंधे से कंधे मिला कर चल सकती हैं, तो किसी राज्य या जिले को चलाने में भी वे सक्षम हैं।और हम ऐसी बहादुर महिलाओ का हमेशा सम्मान करते रहेंगे।

आज हमारी बहनो द्वारा इस विषय में गहन चर्चा के साथ ये निर्णय भी लिया गया कि हम अपनी ऐसी बहनो का साथ जरुर देंगे जो सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर आगे बढने की कोशिश र्क रही न कि पथ भ्रष्ट होकर।

इस चर्चा में अटल सेना की राष्ट्रीय सचिव शीला पन्त और सरोज डिमरी जी के साथ हमारी संगठन कि संगीता भंडारी ,ममता ढोडियाल, सुलोचना भट्ट, मधू बिजल्वाण, श्वेता कवि ,सरोज कोठियाल, मीना सजवाण , सीमा नेगी अन्य बहनें भी शामिल रही।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *