हिमालयीय विश्वविद्यालय ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया

हिमालयीय विश्वविद्यालय ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया
Spread the love

नई शिक्षा नीति 2020 पर हुई विस्तार से चर्चा

तीर्थ चेतना न्यूज

हिमालयीय विश्वविद्यालय, डोईवाला देहरादून में माध्यमिक स्कूलों के करीब दो सौ प्रधानाचार्य/ शिक्षकों सम्मानित किया गया। इस मौके पर नई शिक्षा नीति 2020 पर भी चर्चा की गई।

शुक्रवार को सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर देहरादून जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 200 प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या तथा शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री रहते डा. रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में तैयार की शिक्षा नीति 2020 को उत्तराखण्ड राज्य में सर्वप्रथम लागू किए जाने सम्बंधी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद के अपने अनुभव साझा किए। हिमालयीय विश्वविद्यालय के संरक्षक डॉ. निशंक जी द्वारा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी गई इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती विदुषी निशंक द्वारा भी शिक्षको का सम्मान करते हुए विचा रखे।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर काशी नाथ जेना द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। डॉ. निशंक द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 की विशेषताओं का जिक्र किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफ़ेसर प्रदीप भारद्वाज द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव बालकृष्ण चमोली, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार झा, डॉ निशांत राय जैन एवम विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष एवं प्राध्यापक, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, नरेंद्र सिंह नेगी नन्दू प्रधान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी राज , नितिन कोठारी प्रकाश कोठारी , आदर्श आदि उपस्थित थे।

 

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *