गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नानकमत्ता के छात्रों ने जीते रजत और कांस्य पदक
![गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नानकमत्ता के छात्रों ने जीते रजत और कांस्य पदक](https://tirthchetna.com/wp-content/uploads/2022/11/nanakmatta.jpg)
राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप
तीर्थ चेतना न्यूज
नानकमत्ता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नानकमत्ता के दो छात्रों ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में कॉलेज का नाम रोशन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीते। दोनों छात्रों का कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया।
देहरादून में हुई राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में कॉलेज के भूपेन्द्र सिंह और हिमांशु भटट ने शिरकत कीचैंपियनशिप में भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने रजत और हिमांशु ने कांस्य पदक जीते।
शनिवार को दोनों छात्रों को कॉलेज में सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. अंजला दुर्गापाल ने विजयी खिलाड़ियों को पांधा भेंटकर सम्मानित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ठस अवसर पर प्रो. विद्याशंकर शर्मा, प्रो. मृत्युजय शर्मा, डॉ चम्पा टम्टा, डॉ. मोनिका बिष्ट, डॉ. दीप्ति कार्की, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. ललित सिंह बिष्ट डॉ. दर्शन मेहता, डॉ. ममता, , डॉ. कंचन जोषी, डॉ. प्रियंका विष्वकर्मा, डॉ. मंजुलता जोशी, डॉ. स्वाति टम्टा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी जमन सिंह, गंगा गिरी, राम जगदीश सिंह, विपिन सिंह थापा, सुनील प्रकाष आदि उपस्थित रहे।