गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी में तिरंगा रैली

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी में तिरंगा रैली
Spread the love

देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी (नैखरी) में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया।

शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत “हर घर तिरंगा कार्यक्रम“ की सफलता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ पीएस बिष्ट ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की संयोजक डा. वंदना सिंह ने छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र छात्राओं को नियमानुसार अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया।

इसके बाद कॉलेज के छात्र/छा़त्राओं, प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मियों ने कॉलेज परिसर से आस-पास के क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और देश भक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर केदारनाथ भट्ट, अजय लिंगवाल, अकलेश कुमार, उत्तम शाह, भुवनेश बिष्ट, श्रीमती लक्ष्मी देवी आदि भी उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *