भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन

भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी (84) का निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम धामी समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया।

अविभाजित उत्तर प्रदेश में पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मोहन सिंह रावत गांववासी का शुक्रवार तड़के देहरादून के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वो बीमार चल रहे थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों गहरा शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गांववासी की गिनती पर्वतीय क्षेत्रों में भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं में रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *