विश्व मात्स्यिकी दिवस पर टिहरी जिले के मत्स्य पालकों को दिया प्रशिक्षण

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर टिहरी जिले के मत्स्य पालकों को दिया प्रशिक्षण
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। विश्व मात्स्यिकी दिवस पर टिहरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मत्स्य पालकों को दिया प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में मत्स्य पालन से जुड़े तमाम तथ्यों पर चर्चा की गई।

विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष में टिहरी जिले के मत्स्य विभाग द्वारा शिवपुरी में गंगा तथा हेवल नदी के संगम पर सहायक निदेशक मत्स्य श्रीमती गरिमा मिश्रा की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कि टिहरी जनपद के विभिन्न क्षेत्र/विकासखंड से आए लगभग 50 मत्स्य पालकों ने भाग लिया और प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।

सहायक निदेशक मत्स्य के मार्गदर्शन में हेंवल नदी पर बने छोटे-छोटे पानी के तालाबों एवं गड्ढों में फंसी हुई महाशीर/अन्य मछली के छोटे बच्चों को निकाला गया तथा उन्हें पुनः गंगा की मुख्यधारा में प्रवाहित किया गया। श्रीमती गरिमा मिश्रा द्वारा मत्स्य पालको को मत्स्य पालन की विभिन्न जानकारियां देते हुए मत्स्य पालन हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश बंगवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जिनके द्वारा मत्स्य कृषकों को मत्स्य पालन को रोजगार बनाने संबंधी एवं अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, कार्यक्रम के दौरान मत्स्य कृषकों को नमामि गंगे के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ उपेंद्र सिंह के द्वारा विश्व मात्स्यिकी दिवस के विषय में जानकारी व मत्स्य संपदा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के विषय में जागरूक किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *