राजकीय शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक के बलूनी अध्यक्ष और पसबोला मंत्री बनें

राजकीय शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक के बलूनी अध्यक्ष और पसबोला मंत्री बनें
Spread the love

पौड़ी जिले के सभी 15 ब्लॉकों में चुनाव संपन्न

तीर्थ चेतना न्यूज

नौगांवखाल। पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक में राजकीय शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन संपन्न हो गया। इसमें ब्लॉक की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में रोशन बलूनी को अध्यक्ष गणेश प्रसाद पसबोला को मंत्री चुना गया।

राजकीय इंटर कालेज नौगांवखाल में राज्य और जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/ अधिवेशन में शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी को लेकर चर्चा हुई। साथ ही ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पर रोशन बलूनी, उपाध्यक्ष(पुरूष) धर्मपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष(महिला) सपना तोमर, मंत्री पद पर गणेश प्रसाद पसबोला, संयुक्त मंत्री(पु0) दुष्यंत कुमार, संयुक्त मंत्री(म0) सुश्री निहारिका बुटोला, आय-व्यय निरीक्षक संजय कुमार काला निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इससे पूर्व ब्लॉक के पूर्व प्रमुख जसपाल सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र बमोला, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शैक्षिक उन्नयन पर श्री महेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि विकास के लिए संसाधनों की उपलब्धता होना एवं उनकी पहुंच छात्रों तक होना बहुत जरूरी है। सीखना एक सतत प्रक्रिया है। अध्यापक होने पर भी हमें सीखने की आवश्यकता है। अध्यापक को यदि छात्रों का रोल मॉडल बनना है तो उसके लिए उसका अपना एक प्रभामंडल होना चाहिए।

कु0 सपना तोमर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर बल देते हुए छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें विभाग या सरकार ने क्या दिया है यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हम छात्रों या समाज को क्या और कितना दे सकते हैं यह महत्वपूर्ण है।
संदीप थपलियाल ने भी शैक्षिक उन्नयन पर अपने विचार व्यक्त किए। विकासखंड के संरक्षक एवं अधिवेशन के मुख्य संयोजक राकेश पोखरियाल ने कहा कि छात्रों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के कारण पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, जिला संरक्षक मेहरबान सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल रतन सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल अब्बल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष जयहरीखाल गजेंद्र सिंह रावत एवं उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू जयकृत सिंह भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर डबल सिंह रावत, आय व्यय निरीक्षक पाबौ अशोक असवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रिखणीखाल विनोद कनेरा, पूर्व जिला संयुक्त मंत्री पूरन सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू मनोज काला, पूर्व ब्लॉक मंत्री दुगड्डा आशीष खर्कवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर श्री राजेश भट्ट, प्रांतीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य श्री बलराज सिंह गुसांई आदि उपस्थित थे।’

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *