जून में संभव है धामी कैबिनेट का विस्तार और बदलाव

जून में संभव है धामी कैबिनेट का विस्तार और बदलाव
Spread the love

उपचुनाव में जाने से पहले कुछ भाजपाइयों को मिल सकता है दायित्व

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। जून मध्य के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट का विस्तार और बदलाव संभव है। यही नहीं दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले दर्जन भर भाजपाइयों को दायित्वों से नवाजा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि धामी कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं। तीन पद तो सरकार बनने के समय से रिक्त चल रहे हैं। सरकार गठन के दो साल से अधिक का समय हो चुका है। इन दो सालों में कैबिनेटे विस्तार/ बदलाव को लेकर कई बार चर्चाएं हुई।

दिल्ली दौड़ भी खूब लगी। भाजपा के प्रदेश संगठन कई बार आज-कल आज-कल में कैबिनेट विस्तर की बात करता रहा। मगर, दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली या देहरादून ही विस्तार/बदलाव को कंफर्टबल महसूस नहीं कर रहा था। बहरहाल, अब आम चुनाव निपटने के बाद कैबिनेट विस्तार और बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं।

गत वर्ष कुछ मौजूदा मंत्रियों को नए विस्तार/बदलाव में विभिन्न वजहों से कुछ मंत्रियों को ड्राप किए जाने की भी खूच चर्चाएं रही हैं। इन चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। दरअसल, इस बार पार्टी के पास आम चुनाव में विधायकों/ मंत्रियों की परफारमेंस का डाटा भी होगा। किसी विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी को कितने वोट मिले।

इसके अलावा आम चुनाव में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर कई-कई बातें सुनने और देखने को भी मिली। इसको लेकर कई स्तर पर सेवा में, श्रीमान भी हो चुका है।

माना जा रहा है कि पार्टी दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हेतु हाईकमान को मना सकता है। चर्चा है कि उपचुनाव से पहले करीब दर्जन भर भाजपाइयों को भी सरकार में दायित्व से नवाजा जा सकता है। इन संभावनाओं पर हो रही चर्चा के बीच चार जून को आम चुनाव के परिणाम पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *