देवप्रयाग विधानसभाः मंत्री प्रसाद नैथानी को लोग करा रहे फील गुड

कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी को फीड गुड करा रहे हैं। दरअसल, जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक एवं मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी लोगों को कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों की याद दिला रहे हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस शासन में देवप्रयाग विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र के विकास कार्य हुए थे। यही नहीं क्षेत्रीय विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी के कैबिनेट मंत्री होने के चलते लोगों की शासन तक सीधी पहुंच थी।
पेयजल, शिक्षा, सड़क आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य भी कांग्रेस शासन में हुए। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे विभिन्न पदो ंके नेताओं ने क्षेत्र में मूवमेंट बढ़ा दिया है। कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी और उनके समर्थक लोगों को कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों की यार दिला रहे हैं।
बता रहा हैं कि 2017 में विकास कार्य जहां पर छूटे थे अभी भी वहीं पर हैं। लोगों को कांग्रेसियों की ये बात भा भी रही है। यही वजह है कि मंत्री प्रसाद नैथानी के कार्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी खासी गदरिंग दिख रही है।
कहा जा सकता है कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का फील गुड दिख और महसूस हो रहा है।