दिल्ली उबल रही है, पारा 52 के पार

दिल्ली उबल रही है, पारा 52 के पार
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली उबल रही है। यहां मुंगेशपुर में पारा 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। देश के अन्य हिस्सों में गर्मी की प्रचंडता लोगों को परेशान कर रही है। 

नई दिल्ली में राजनीति की तपन हमेशा रहती है। चार जून के बाद इसमे और ईजाफा होगा। इससे पहले मौसमी गर्मी ने लोगों को हैरान परेशान कर दिया है। कहा जा सकता है दिल्ली उबल रही है। यहां पार रिकॉर्ड पारा 52 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच गया है।

दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी खासी बढ़़ोत्तरी दर्ज की गई। मारे गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हीटवेट लोगों की परीक्षा ले रही है।

देश के अन्य क्षेत्रों में भी गर्मी का यही हाल है। देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *