पूर्व मंत्री और उनके विधायक बेटे पर हमला, सीएम आवास पर धरने का ऐलान

देहरादून। भाजपा की मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य पर हमले की सूचना है। आर्य और उनके विधायक बेटे हमलावर की गिरफ्तार की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे हैं।
मिल रही सूचना के मुताबिक बाजपुर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य शनिवार को क्षेत्र के दौरे पर थे। उनके साथ उनके विधायक बेटे संजीव आर्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। बताया कि जा रहा है कि एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ लाठी डंडों से लेस होकर आए कुछ लोग यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हमला कर दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों को किसी तरह से सुरक्षित निकालकर थाने ले आए। यहां कांग्रेस नेता यशपाल आर्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने साथ हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस सूचना के देहरादून पहुंचते ही कांग्रेसियों आक्रोश फैल गया।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है। विधायकों पर जानलेवा हमला हो रहा हैं। उन्होंने आर्य और उनके बेटे पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर धरने का ऐलान किया है।